मुख्य पृष्ठ परिचय फोटो गैलरी संपर्क
BJP Yuva Neta · MLA Rampur Baghelan

विक्रम सिंह

"केवल दूसरों की सेवा के लिए जीवन व्यतीत करना ही एक श्रेष्ठ जीवन है।"

Vikram Sena — Vikram Singh's youth organisation
5,000+ विक्रम सेना सदस्य
विक्रम सिंह के बारे में

विधायक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 रामपुर बाघेलान

आपका अपना – विक्रम सिंह – विधायक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 रामपुर बाघेलान,प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश

मेरे परबाबा स्व. श्री कप्तान अवधेश प्रताप सिंह विंध्य प्रदेश के प्रथम प्रधानमंत्री थे एवं विन्ध्य प्रदेश के पहले राज्यसभा सदस्य थे एवं मेरे बाबा स्व. श्री गोविन्द नारायण सिंह मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री एवं बिहार के राज्यपाल थे। मेरे पिता श्री हर्ष नारायण सिंह रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं, जल संसाधन मंत्री सीधी का प्रभार भी प्राप्त रहा

और पढ़ें
विशिष्ट उपलब्धियाँ

जनसेवा के आँकड़े

0+
विक्रम सेना युवा सदस्य
0+
प्रशिक्षण शिविर प्रतिभागी
0+
क्रिकेट टूर्नामेंट दर्शक
0+
वर्षों की सामाजिक सेवा
मार्गदर्शक सिद्धांत

हमारी सोच और उद्देश्य

हमारी सोच

मेरा संकल्प है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा, अवसर और विकास की समान पहुँच सुनिश्चित हो। मेरा विश्वास है कि शिक्षा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि आने वाली अनेक पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है। सामाजिक, आर्थिक एवं मानवीय चुनौतियों का समाधान जनभागीदारी, सुशासन और निरंतर जनसेवा के माध्यम से ही संभव है। एक समृद्ध, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त समाज का निर्माण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लक्ष्य एवं संकल्प

इसी विचारधारा के साथ विक्रम सेना युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और सेवा-भाव को समाजहित में संगठित करने का कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक जागरूकता के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देना है। हम प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए एक जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.

सार्वजनिक सेवा

सामाजिक कार्यक्षेत्र

युवा सम्मेलन का आयोजन

वर्ष 2013 में आयोजित युवा सम्मेलन में रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के लगभग 8-10 हजार युवा सम्मिलित हुए, जिसमें 500-600 कार्यकर्ता नगर परिषद क्षेत्र से थे।

क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन

क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के लिए प्रति वर्ष स्व. कप्तान अवधेश प्रताप सिंह अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन, जिसके फाइनल में 15,000-20,000 दर्शक शामिल होते हैं।

बलदाऊजी उत्सव समिति

सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु गठित समिति — जन्माष्टमी, नागपंचमी, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं ईद-रमजान में मिलन समारोह आयोजित करती है।

विधानसभा चुनाव में सहयोग

वर्ष 2008 एवं 2013 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता के रूप में कार्य कर समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

विक्रम सेना प्रशिक्षण शिविर

9 अप्रैल 2018 को रामपुर बाघेलान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक पोलिंग बूथ से सदस्यों सहित 700 से अधिक युवा सम्मिलित हुए।

नगर परिषद रामपुर बाघेलान

भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास कार्यों में निरंतर सहभागिता।

फोटो गैलरी

हमारी झलकियाँ

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के यशश्वी प्रदेश
दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मजयंती के अवसर पर वृक्षारोपण
दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मजयंती के अवसर पर वृक्षारोपण
दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मजयंती के अवसर पर वृक्षारोपण
दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मजयंती के अवसर पर वृक्षारोपण
दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मजयंती के अवसर पर वृक्षारोपण
दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मजयंती के अवसर पर वृक्षारोपण
दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मजयंती के अवसर पर वृक्षारोपण

जन सेवा प्रभु सेवा

नयी सोच नया विकास के तर्ज पर हम हर क्षेत्र में जन सेवा में लगे हुए हैं। हमारे साथ जुड़ें और क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।