मुख्य पृष्ठ परिचय फोटो गैलरी संपर्क

विक्रम सिंह

विक्रम सिंह — व्यक्तिगत परिचय
जीवन परिचय

व्यक्तिगत परिचय

पारिवारिक पृष्ठभूमि

मेरा परिवार पीढ़ियों से राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व की समृद्ध परंपरा का वाहक रहा है। परिवार के वरिष्ठजनों ने विभिन्न संवैधानिक एवं सार्वजनिक पदों पर रहते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

मेरे परबाबा स्वर्गीय कप्तान अवधेश प्रताप सिंह विंध्य प्रदेश के प्रथम प्रधानमंत्री तथा विंध्य प्रदेश से प्रथम राज्यसभा सदस्य रहे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मेरे बाबा स्वर्गीय श्री गोविन्द नारायण सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा बिहार के राज्यपाल जैसे प्रतिष्ठित संवैधानिक पदों पर आसीन रहे। उनका सार्वजनिक जीवन ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के आदर्शों का प्रतीक रहा है।

मेरे बड़े चाचा श्री अशोक नारायण सिंह कृषि उपज मंडी, सतना के अध्यक्ष के रूप में किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।

मेरे छोटे चाचा श्री ध्रुव नारायण सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में जनप्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

मेरे पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री हर्ष नारायण सिंह रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन में जल संसाधन मंत्री के रूप में कार्य किया तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभाया। उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन जनसेवा, विकास और क्षेत्र के सर्वांगीण उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श, संस्कार और सेवा-भाव मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।

राजनीतिक यात्रा

सामाजिक कार्यक्षेत्र का अनुभव

2008 – 2013

विधानसभा चुनाव में सहयोग

विधानसभा क्षेत्र रामपुर बाघेलान के विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2008 एवं 2013 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता के रूप में कार्य किया एवं चुनाव की समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

2013

युवा सम्मेलन का आयोजन

वर्ष 2013 में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के लगभग 8-10 हजार 18 से 35 वर्ष के युवा सम्मिलित हुए, जिसमें लगभग 500 से 600 कार्यकर्ता नगर परिषद क्षेत्र रामपुर बाघेलान के थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला सतना थे।

प्रति वर्ष

स्व. कप्तान अवधेश प्रताप सिंह अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट

क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के लिए प्रति वर्ष आयोजित इस टूर्नामेन्ट का मैं अध्यक्ष हूँ। इसमें भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक एवं संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए हैं। फाइनल में दर्शकों की संख्या 15,000 से 20,000 तक होती है, तथा खिलाड़ियों को खेल सामग्री एवं पुरस्कार वितरित किए जाते हैं।

निरंतर

बलदाऊजी उत्सव समिति

सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु गठित इस समिति में रामपुर बाघेलान नगर के कई सम्मानित व्यक्ति एवं व्यापारी सम्मिलित हैं। जन्माष्टमी में आर्केस्ट्रा, नागपंचमी में कुश्ती, नवरात्रि में रामलीला एवं दशहरा में रावण दहन के भव्य कार्यक्रम होते हैं। दीपावली-होली मिलन समारोह तथा मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान रोजा अफ्तार, ईद, बकरीद एवं मोहर्रम पर भी मिलन समारोह आयोजित किए जाते हैं।

अक्टूबर 2017

विक्रम सेना की स्थापना

इस संगठन की शुरुआत अक्टूबर 2017 में 5 युवकों की नयी सोच और परिश्रम की बुनियाद पर रखी गयी थी। विक्रम सेना ने कम समय में कई युवाओं की सोच को जोड़ते हुए समाज के उन्नयन के लिए कई कार्य किए — "जन सेवा प्रभु सेवा" के भाव के साथ।

9 अप्रैल 2018

विक्रम सेना प्रशिक्षण शिविर

रामपुर बाघेलान में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक पोलिंग बूथ से तीन-तीन सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी। करीब 5 घंटों के इस कार्यक्रम में 700 से भी ज़्यादा युवा सम्मिलित हुए, जहाँ सभी को विक्रम सेना का कार्ड भी दिया गया। मात्र 6 माह की अवधि में संगठन ने अपने अपेक्षित शिखर को छुआ।

वर्तमान जनप्रतिनिधित्व

विधायक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 – रामपुर बाघेलान

रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा लगातार दो बार वर्ष 2013 एवं 2018 विधायक निर्वाचित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। क्षेत्र की जनता के विश्वास और स्नेह को अपनी सबसे बड़ी शक्ति मानते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, पेयजल, ग्रामीण विकास, युवाओं के सशक्तिकरण तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हूँ।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा मध्य प्रदेश सरकार के नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ। मेरा संकल्प रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र को विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयामों तक पहुँचाना है।

विक्रम सेना — हर युवा की नयी सोच और परिश्रम का संगठन
युवा संगठनात्मक कार्य

विक्रम सेना – हर युवा की नयी सोच और परिश्रम का संगठन

नयी सोच नया विकास के तर्ज पर हम हर क्षेत्र में कई इकाइयों में विभाजित होकर अपनी बुलंद सोच के साथ जन सेवा में लगे हुए हैं। लोगों का हित, देश का विकास — यही अलख जगाये हुए हम संगठन को और मजबूत करते जा रहे हैं। पिछले कुछ ही महीनों में हम एक बड़े संगठन के रूप में उभरे हैं — कम समय में 5,000 से अधिक युवा संगठन का हिस्सा हैं, कई पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।

युवाओं की नयी ऊर्जा और नई सोच के साथ हम सदा आगे बढ़ रहे हैं और देश सेवा का भाव लिए हुए समाज की सेवा में सहयोग प्रदान कर रहे हैं — "जन सेवा प्रभु सेवा"

मार्गदर्शक सिद्धांत

हमारी सोच और उद्देश्य

हमारी सोच

मेरा संकल्प है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा, अवसर और विकास की समान पहुँच सुनिश्चित हो। मेरा विश्वास है कि शिक्षा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि आने वाली अनेक पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है। सामाजिक, आर्थिक एवं मानवीय चुनौतियों का समाधान जनभागीदारी, सुशासन और निरंतर जनसेवा के माध्यम से ही संभव है। एक समृद्ध, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त समाज का निर्माण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लक्ष्य एवं संकल्प

इसी विचारधारा के साथ विक्रम सेना युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और सेवा-भाव को समाजहित में संगठित करने का कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक जागरूकता के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देना है। हम प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए एक जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.

क्षेत्र के विकास में हमारे साथ जुड़ें

नयी सोच नया विकास के तर्ज पर हम हर क्षेत्र में जन सेवा में लगे हुए हैं।